उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में कई अस्थाई जेलें बनाई गई है। जिनमें 156 से ज्यादा विदेशि समेत 288 कोरोना संक्रमित मरीजों को बंद किया गया है। इन जेलों में फ्रांस, मोरक्को, मलेशिया 2, थाईलैंड 13, किर्गिस्तान 23, बांग्लादेश 54, कजाकिस्तान , 23, इंडोनेशिया 41,सूडान 4, माली और सीरिया देशों के नागरिक बंद किए गए हैं। इसके साथ ही इनमें 132 भारतीय नागरिक भी बंद है।
लखनऊ के कश्मीरी मोहल्ला म्युनिसिपल गर्ल्स इंटर कॉलेज को अस्थाई जेल बनाया गया है। जिसमें 19 पुरुष व 4 विदेशी महिलाएं बंद किए गए हैं। 2 अस्थाई जेल में महिला विदेशी नागरिकों को बंद किया गया है। इसके बाद बुलंदशहर में भी चार विदेशी महिलाओं को इन जेलों में बंद किया गया है। बता दें यह सभी तबलिगी जमात से जुड़े हुए लोग हैं। जिन्होंने अपनी जानकारी को छिपाया था।
उत्तर प्रदेश में कोविड के 112 नए मरीज, संक्रमित लोगों की संख्या 1449…
उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले ही कहा था कि तबलीगी जमात से जुड़े हुए लोग खुद सामने आ जाए, जिससे उनका इलाज करके सही किया जा सके। लेकिन सरकार की इस अपील के बाद भी कोई सामने नहीं आया और पुलिस लगातार छापेमारी करती रही। जिसमें कई लोग गिरफ्तार किए गए हैं और विदेशियों का वीजा जब्त किया गया है। प्रदेश में अभी भी अन्य लोगों की तलाश जारी है।