भोजपुरी ऐक्ट्रेस और गायक Pawan Singh भोजपुरी संगीत में हलचल मचाने के बाद अब हिंदी संगीत में भी बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं। Pawan Singh हिंदी संगीत की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह गाना हिन्दुओं के मुख्य त्योहारों में से एक होली पर आधारित है और Pawan Singh के साथ इस गाने को पायल देव ने अपनी आवाज दी है। Pawan Singh का यह होली स्पेशल गाना आज यानि 24 फ़रवरी को रिलीज हो गया है।
जाने कोई है नई हीरोइन
बता दें की भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस सिंगर Pawan Singh ने अब हिंदी म्यूजिक में भी कदम रख लिया है। जैकी भगनानी के म्यूजिक लेबल जे जस्ट म्यूजिक के जरिए पवन सिंह ने अपना हिंदी सॉन्ग डेब्यू किया है। उनके इस गाने का नाम ‘कमरिया हिला रही है’ है। गाने के वीडियो में आप Pawan Singh को एक्ट्रेस और डांसर Lauren Gottlieb के साथ नाचते हुए देखेंगे। इसके साथ ही Lauren Gottlieb का स्टीमी अंदाज भी आपको देखने के लिए मिलेगा। दोनों के डांस मूव्स काफी अच्छे हैं। साथ ही ये गाना देखने और सुनने दोनों में भी बढ़िया है।
Bhoot Movie Review: फिल्म देख सिनेमा हॉल में ही चीखे-चिल्लाए लोग
कौन है Lauren Gottlieb
दरअसल Lauren Gottlieb एक अमेरिकी डांसर और अभिनेत्री हैं। यह एक अमेरिकी कार्यक्रम सो यू थिंक यू केन डांस में भाग लेने के कारण जानी जाती हैं। इसी के बाद यह भारतीय बॉलीवुड फिल्म एबीसीडी में भी एक मुख्य किरदार के रूप में अभिनय किया। यह इनकी पहली फिल्म थी। इसके बाद यह भारत के एक नृत्य कार्यक्रम झलक दिखला जा में भी पुनीत पाठक के साथ भी नजर आईं।
Lauren Gottlieb का अभिनय
Lauren Gottlieb ने पहली बार घोस्ट व्हिसपरर में अभिनय किया इसके बाद वह अतिथि के रूप में मेक इट आर ब्रेक इट और सीएसआई: क्राइम सीन इन्वैस्टिगेशन में नजर आई थी और इसके बाद अलविन एण्ड दी चिपमुंक्स: चिपव्रेक्केड में कार्य किया। 2013 में Remo D’Souza के साथ एबीसीडी नामक एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म में कार्य किया। फिल्म में अभिनय करने के लिए वह भारत में मार्च 2013 में आयीं और 3 महीने तक हिन्दी सीखी। इन्होंने मुंबई की एक लड़की रिया की भूमिका में इस फिल्म में पात्र निभाया। इसी के साथ वह डांस इंडिया डांस में भी गई थीं।
इस गाने ने तोड़ा भोजपुरी गानों का रिकॉर्ड,सोशल मिडिया पर तेजी से हो रहा वायरल
कैसा है Pawan Singh का गाना
कमरिया हिला रही है गाने को पायल देव ने कंपोज किया है। इसके बोल पायल देव और मोहसिन शेख ने मिलकर लिखे हैं। पवन सिंह के इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन और कोरियोग्राफी मुदस्सर खान ने की है। Pawan Singh का यह गाना काफी मजेदार है। इस बार उनका यह गाना होली पर हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देगा।