MP Governor Lalji Tandon का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Lalji Tandon
image source - google

मध्य प्रदेश के राज्यपाल और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता Lalji Tandon का आज सुबह लखनऊ के मेदांता में 5:35 पर निधन हो गया। इस बात की जानकारी उनके बेटे आशुतोष टंडन में दी।

उनकी मृत्यु की खबर सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, स्मृति ईरानी, मायावती सहित लगभग सभी नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

Lalji Tandon को 11 जून को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनका इलाज हो रहा था। लेकिन 2 दिन बाद उनके लीवर में भी परेशानी हुई।

जिसके बाद इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया। इसके बाद से ही लालजी टंडन वेंटिलेटर पर थे और आज मंगलवार सुबह 85 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Lalji Tandon को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की Lalji Tandon को उनकी समाज सेवा के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने यूपी में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई व जनता की भलाई के लिए काम करने वाले नेता थे और कानूनी मामलों के भी अच्छे जानकार थे। अटल जी के साथ लालजी टंडन ने लंबा वक्त बिताया है। मैं उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करता हूं।

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा की मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के एक कद्दावर शख्सियत, श्री लालजी टंडन के निधन का समाचार बहुत पीड़ादायक है। उनके साथ मुझे एक लंबे समय तक काम करने का अवसर मिला। Lalji Tandon का लम्बा सार्वजनिक जीवन जनता की सेवा में समर्पित रहा और उन्होंने अपने काम से एक अलग छाप छोड़ी है।

गृह मंत्री अमित शाह ने लालजी टंडन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि एक जन सेवक के रूप में श्री लालजी टंडन जी ने भारतीय राजनीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। उनका निधन देश और भाजपा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं एवं उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। ॐ शांति शांति शांति

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

3 × two =