लोकभवन के सामने माँ-बेटी ने किया आत्मदाह, 4 नेताओं पर FIR दर्ज…

immolation in front of Lok Bhavan
Lucknow

लखनऊ:। बीते शुक्रवार की शाम को लोक भवन के सामने अमेठी के जामा थाना क्षेत्र के रहने वाली 56 वर्षीय महिला और 28 वर्षीय उनकी बेटी ने लोकभवन के सामने मिट्टी का तेल उड़ेलकर आत्मदाह करने की कोशिश की। आग की लपटों से घिरी दोनों महिलाएं सड़क पर दौड़ने लगी फिर सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों के शरीर पर कंबल डालकर किसी तरह आग बुझाई और उन्हें उपचार के लिए राजधानी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

अमेठी के जामु थाना का मामला 

अमेठी के जामु थाना इलाके मे गुड़िया और उसकी माँ को नाली के विवाद को लेकर न केवल पीटा गया बल्कि अस्तमत को भी दबंगो ने तार -तार किया। दोनों महिलाओं ने अर्जुन, राजकरन, सुनील,राममिलन पर आरोप लगाया है । और दोनों महिलाओं ने प्रशासन व पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

दबंगो के आगे अपनी अस्मत को बचाने में कूदी आग की लपटों में

पीड़ित महिलाओं ने एसपी से घटना के दिन बात करके दर्ज कराई थी जामु थाने में नामजद एफ़आईआर उसी रात कुछ अज्ञात लोगो ने आकर धमकाया की चुप रहना नही तो मिट्टी का तेल डालकर आग लगा देंगे। महिला का कहना है की दबंगो के साथ रात मे कुछ अज्ञात लोग आए थे वो दरोगा के साथ उठते बैठते है।

लखनऊ पुलिस ने खोली मामले की परत 

लखनऊ के कमिश्नर सुजीत पाण्डेय ने पूरे मामले की तह खोलते हुए बताया है कि लोकभवन के आगे आत्मदाह करने वाली दोनों महिलाओं को AIMIM पार्टी के 4 नेताओं ने इस तरह का कदम उठाने के लिए उकसाया था। उन्होंने इन दोनों को अमेठी से लखनऊ तक लाने की भी जिम्मेदारी उठाई। मामले में AIMIM के चार नेताओं के खिलाफ नामजद FIR भी दर्ज की गई है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

thirteen + ten =