लखनऊ : विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे सपाइयों पर हुई लाठीचार्ज

Samajwadi Party protest
Lucknow

लखनऊ :। देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दाम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर यूपी पुलिस ने शुक्रवार को जमकर लाठियां बरसायी। विधान सभा के सामने पुलिस ने सपाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा और बाद में उन्हें गिरफ्तार किया।

आपको बता दे आज शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पेट्रोल डीज़ल के बढ़ते दाम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और विधानसभा के सामने ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियाँ बरसाई ।

प्रदर्शन करने के लिये मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा अपने कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा के सामने पहुंचे थे। जिन पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। पुलिस की इस बर्बरता से सपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three × five =