CORONA: 80 हजार से ज्यादा मरीज, 2649 लोगों की मृत्यु

corona virus india

देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज सुबह 8 बजे तक के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमित लोगों की संख्या 81970 हो गयी है। इनमे से 51401 सक्रीय मामले है,जबकि अभी तक इस महामारी से 2649 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीँ 27919 लोग स्वस्थ्य होकर घर जा चुके है।

महाराष्ट्र में इस समय 27524 मरीज है. इन में से 20446 सक्रीय केसेस है और 1019 लोग अपनी जान गवा चुके है। इसके बाद तमिलनाडु 9674,गुजरात 9591,दिल्ली 8470,राजस्थान 4534,एमपी 4426, उत्तर प्रदेश 3902, वेस्ट बंगाल 2377,आंध्र प्रदेश 2205,पंजाब 1935,तेलंगाना 1414,बिहार 994,कर्नाटक 987, जम्मू कश्मीर 983, हरियाणवी 818, उड़ीसा 611, केरल 560, झारखंड 197 और चंडीगढ़ में 191 कोरोनावायरस मरीज है।

सबसे कम प्रभावित राज्य

असम 87, उत्तराखंड 78, हिमाचल प्रदेश 74, छत्तीसगढ़ 60, अंडमान निकोबार 33, गोवा 14, मेघालय 13, पुडुचेरी 13, मणिपुर 3, अरुणाचल प्रदेश, दादर नगर हवेली और मिजोरम में 1-1 कोरोना के मरीज हैं। लक्षदीप, नागालैंड और सिक्किम में कोरोना का एक भी संक्रमित व्यक्ति नहीं है।

केंद्र सरकार कोरोनावायरस से निपटने के लिए कई कार्य योजनाएं बना रही है। जिसे अब वर्ल्ड बैंक सपोर्ट करने वाला है। आज शुक्रवार को वर्ल्ड बैंक ने भारत को एक बिलियन डॉलर का पैकेज देने की घोषणा की है। वर्ल्ड बैंक भारत के साथ तीन क्षेत्रों (स्वास्थ्य, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम और सामाजिक सुरक्षा) में भागीदारी करेगा।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

two + twelve =