देशभर में कोरोना से 4000 से ज्यादा लोग संक्रमित, मरने वालों की संख्या भी बढ़ी

coronavirus update
Google

भारत में लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है आज सोमवार को देश में 4362 कोरोना के मरीज हैं व 121 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार चुके हैं। सिर्फ आज ही राजस्थान में 8, महाराष्ट्र में 33, आंध्र प्रदेश में 14, गुजरात में 16, झारखंड 1 , उत्तर प्रदेश में 44 कोरोनावायरस के मरीज मिले हैं। इसके बाद देश में संक्रमित लोगों की संख्या 4314 हो गई है। इनमें से 3912 एक्टिव मामले हैं।

किन राज्यों में कितने कोरोना के मरीज

अगर राज्यों की बात करें तो आंध्र प्रदेश में 266, अंडमान निकोबार 10, बिहार 30, चंडीगढ़ 18, छत्तीसगढ़ 9, दिल्ली 503, गोवा 7, गुजरात 144, हरियाणा 59, हिमाचल प्रदेश 6, जम्मू कश्मीर 106, कर्नाटक 144, केरल 306, लद्दाख 14, मध्य प्रदेश 165, महाराष्ट्र 781, मणिपुर 2 मिजोरम 1, उड़ीसा 20, पुडुचेरी 5, पंजाब 57, राजस्थान 274, तमिलनाडु 571, तेलंगाना 334, उत्तराखंड 22, उत्तर प्रदेश 278, वेस्ट बंगाल 80, असम 26, झारखंड 3, अरुणाचल प्रदेश में 1 कोरोनावायरस का मरीज है।

गौतमबुद्ध नगर में बढ़ कोरोना मरीज, 23 अप्रैल तक धारा 144 लागू

संक्रमण के मामले सबसे ज्यादा देश में दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में है। देश में कोरोनावायरस फैलने की एक बड़ी वजह है। वह यह कि सरकार के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन ना करना और खतरे के बारे में जानते हुए भी लापरवाही बरतना। इसका एक बड़ा उदाहरण तबलीगी जमात है। जहां पर दो हजार से ज्यादा लोग एकत्रित होकर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए और वहां से देश के अलग-अलग राज्यों में गए। जिससे देश में मरीजों की संख्या अब प्रतिदिन दुगनी तेजी से बढ़ रही है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

16 + one =