भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे अपना दो दिवसीय दौरा लद्दाख से पूरा कर दिल्ली वापस आ गए हैं। वहां उन्होंने चीन से लोहा लेने वाले सैनिकों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। इसके साथ ही सीमा पर मौजूदा स्थिति का जायजा भी लिया। अब आज गुरुवार को सेना प्रमुख दिल्ली वापस आ गए हैं और आज ही भारत चीन सीमा विवाद को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक होगी।
मालूम हो अब तक सीमा विवाद को हल करने के लिए कमांडिंग लेवल की बैठक जारी है। अब तक कई बैठकें हो चुकी हैं पर अभी कोई हल नहीं निकला है। सीमा पर भारत में सैनिकों और युद्ध वाहनों की संख्या बढ़ा दी है। वहीं चीन ने भी विवादित स्थान पर फिर से डेरा डाल लिया है।
15 और 16 जून की रात में भारत और चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए थे और चीन के 5 सैनिक मारे गए थे और कई घायल हुए थे। हालांकि चीन ने इस पर अधिकारिक बयान नहीं दिया है।
अब आज सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे सीमा की मौजूदा स्थिति को लेकर बैठक करेंगे। जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। फिलहाल तीनों सेनाओं को अलर्ट पर रखा गया है और हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।