रामनगरी अयोध्या में भगवान Shri Ram के भव्य मंदिर निर्माण का प्रसाद देश के सभी तीर्थ स्थलों व राम भक्तों तक भेजा जाएगा। जिसके लिए विशेष कारीगरों के माध्यम से 1 लाख 11 हजार देशी घी के लड्डू तैयार किये जा रहे है। वहीं 5 August को भगवान श्री राम की भव्य Mandir निर्माण का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन के बाद प्रारंभ कर दिया जाएगा।
इन्हीं लड्डू से भोग लगाया जाएगा और भोग लगने के बाद इसे एक झोले में भरके (जिसमें लड्डू, पुस्तक,प्रसाद रहेगा) यहां के सभी मठ मंदिर में भेजा जाएगा। इस झोले को यहां के भक्तों को भी बांटा जाएगा: श्री देवराहा हंस बाबाजी महाराज के सेवक, अयोध्या https://t.co/TxiXT4WGTU pic.twitter.com/HlR1wtAexZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2020
5 अगस्त को विधि-विधान पूर्वक वैदिक विद्वानों के माध्यम से पूजा अर्चना कर आधारशिला रखी जाएगी। इस दौरान विंध्याचल के विशेष कारीगरों द्वारा तैयार किये गए लड्डुओं का Shri Ramlala को भोग लगाया जाएगा। इसके बाद प्रसाद Janmbhoomi Pujan परिसर में मौजूद लोगों के साथ-साथ पूरी अयोध्या व देश के सभी तीर्थ स्थल व राम भक्तों तक पहुंचाया जाएगा।
जिसके लिए बड़ी संख्या में लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। विंध्याचल से आए Vinod Kumar ने कहा है कि 1 दर्जन से अधिक कारीगरों के माध्यम से 1 लाख 11 हजार देशी घी के लड्डू तैयार किये जा रहे है। जिसे Ayodhya ही नहीं देश के सभी तीर्थ स्थल तक रामलला के इस प्रसाद को पहुंचाया जाएगा।
रिपोर्ट-बिस्मिल्ला खान (अयोध्या)