आपको भी नहीं पता होंगे Green Tea के ये फायदे और नुकसान

green tea
google

Green Tea पूरी दुनिया में लोकप्रिय होती जा रही है क्योंकि Green Tea के बहुत सारे फायदे हैं। अगर बात फिटनेस और स्वास्थ्य को अच्छा बनाये रखने की आती है तो लोगों के दिमाग में Green Tea सबसे पहले आती है, और जानकार लोग दूसरे लोगों को भी इसकी सलाह देते हैं। Green Tea स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। Green Tea में मौजूद anti-oxidents वजन कम करने से लेकर कैंसर जैसी खतरनाक और गंभीर बीमारियों से बचाने की क्षमता रखते हैं। लेकिन अगर हमको Green Tea का सही उपयोग करना नहीं आता हैं तो यह हमें उतना ही नुकसानदायक साबित हो सकता हैं की जितना की फायदेमंद हैं। हम आपको अपने इस आर्टिकल में Green Tea के फायदे, नुक्सान, कितनी मात्रा में लेना चाहिए, किसको नहीं लेना चाहिए आदि के बारे में विस्तार से बताएँगे।

What is Green Tea? 

Green Tea के कई सारे लाभ तथा नुकसान जानने से पहले हमें यह जानना बहुत जरुरी हैं की Green Tea क्या होता हैं क्योंकि जब तक हमें Green Tea के बारे में ही नहीं मालूम होगा तो हम उसके ,फायदे तथा नुकसान को कैसे समझेंगे। ग्रीन-टी का उत्पादन एक कैमेलिया साइनेन्सिस नामक पौधे की पत्तियों से किया जाता है। यह भी कॉफी, चाय की तरह ही पेय पदार्थ होता हैं।

Diference between curd and yogurt : आइए इस उलझन को दूर करते है

Green Tea के चमत्कारी फायदे

ग्रीन टी से वजन कम होता हैं

ग्रीन टी में पाया जाने वाला एंटी-ऑक्सीडेंट जो की बहुत ही प्रभावी होता हैं यह हमारी शरीर का मेटाबॉलिज़्म को बढ़ा देता हैं जिसके कारण हमारे शरीर का वज़न कम होने लगता है। इसमें मौजूद सक्रिय यौगिक, फैट बर्निंग हॉर्मोन को प्रभावित करते हैं। ग्रीन टी पेट की चर्बी को भी कम करने में मददगार होती हैं।

मुँह के संक्रमण से छुटकारा

ग्रीन टी का सेवन करने वालों के मुँह में किसी भी प्रकार के संक्रमण नहीं पाए जाते हैं। ग्रीन टी दांतों के मसूड़ों को मजबूत बनाता हैं तथा मसूड़ों में किसी भी प्रकार की समस्याएं नहीं आने देता हैं। ग्रीन-टी दांतों की मैल को नियंत्रित कर दांतों को खराब होने से बचाती है।

डायबिटीज से बचाव

ग्रीन टी के उपयोग से डायबिटीज के प्रभाव को कम कर सकते हैं, क्योंकि ग्रीन टी हमारे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को संतुलित रखती हैं। ग्रीन टी के उपयोग से डायबिटीज के मरीजों को चीनी को हजम करने की क्षमता आ जाती जाती हैं, जिससे डायबिटीज के प्रभाव को कम कर सकते हैं।

कैंसर से बचाव

ग्रीन टी में पाया जाने वाला कैटिकिन बहुत ही प्रभावी होता हैं, यह कैंसर जैसी ख़तरनाक तथा गंभीर बीमारी से लड़ने की क्षमता रखता हैं। ग्रीन टी में पाया जाने वाला इजीसीजी बहुत जी लाभकारी हैं यह कैटिकिन की मदद से कोशिकाओं की रक्षा करता हैं।

ब्लड प्रेशर में लाभदायक

हमारे शरीर में पाए जाने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव से ब्लड में फैट बढ़ता है, जिसके कारण शरीर की धमनियों में सूजन आ जाती है और यह हाई ब्लड परशर का कारण बनता है। लेकिन अगर हम ग्रीन-टी का उपयोग करते हैं तो ग्रीन टी में पाए जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट सूजन को कम करकेब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता हैं।

Green Tea के नुकसान

महिलाओं को हो सकता है नुकसान

अधिकतर यह देखने को मिलता हैं की महिलाएं अपना वजन कम करने के लिए ग्रीन टी का उपयोग करती हैं लेकिन ग्रीन टी से गर्भवती महिलाओं को बहुत बड़ा नुकसान सहना पड़ सकता हैं। ग्रीन टी से न सिर्फ महिला को बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चे को भी नुकसान होता हैं, अगर महिला दिन में दो बार से ज्यादा ग्रीन टी का सेवन करती हैं तो उसको गर्भपात भी हो सकता हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को ग्रीन टी का परहेज करना चाहिए।

ग्रीन टी से होता है सिर में दर्द

जो लोग ग्रीन टी का अधिक सेवन करते हैं उनको सिर दर्द की समस्या होने लगती हैं। क्योंकि ग्रीन टी से हमारे शरीर में आयरन की कमी हो जाती हैं जिसके कारण हमारे सिर में दर्द होना शुरू हो जाता हैं। इतना ही नहीं ग्रीन टी के अधिक सेवन से चक्कर आने भी शुरू हो जाते हैं।

ग्रीन टी से भूख में कमी

ग्रीन टी का अधिक सेवन करने से हमारी भूख कम होने लगती हैं जिसके कारण हम बहुत कम भोजन करते हैं। कम भोजन करने के कारण हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं, और अगर हमारे शरीर को पोषक तत्व नहीं मिलेंगे तो हमारी शरीर कमजोर हो जाएगी।

About Author