CM योगी ने दैवीय आपदा की घटनाओं में 14 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेश के विभिन्य जिलों में 16 जुलाई को दैवीय आपदा की घटनाओं में 14 लोगों की मृत्यु हो गयी। यह जानकारी सरकार के प्रवक्ता ने जारी की। उन्होंने बताया की बिजली से हरदोई में 3 और गोरखपुर में 1 , उन्नाव एवं बरेली जिले में आँधी तूफान से 01 -01 , गौतमबुद्धनगर में 04, बुलन्दशहर और कानपुर नगर में 01-01, जबकि सर्पदंश से हरदोई, रायबरेली, गाजीपुर और बुलन्दशहर में 01-01 व्यक्ति की मृत्यु हुई है। इस प्रकार राज्य के विभिन्न जिलों में दैवीय आपदा से कुल 14 लोगों की मृत्यु हुई है।

मऊ में रसोई गैस का सिलिंडर फटने से हुई 10 लोगों की मृत्यु

इस बीच CM योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनपदों में दैवीय आपदा की घटनाओं में 14 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इन आपदाओं में मरने वालों की आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं।

About Author