योगी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए की एक और नई पहल

google

महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही योगी सरकार की एक और नई पहल से उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर प्रभावी नकेल कसने के लिए तैयार है। पुलिस विभाग ने इस बाबत एक योजना तैयार की है। जिसमें 1090 परिसर में एक विशेष हेल्पलाईन इंट्रीगेटिड स्मार्ट कंट्रोल रूम स्थापित किया जायेगा और साथ ही शहर भर में 100 पिंक बूथ बनाकर महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधिक मामलों पर अंकुश लगाने का काम किया जायेगा।

घर से भागी महिला के साथ ट्रक चालक ने किया रेप

वूमेन पाॅवर लाईन की अपर पुलिस महानिदेशक अंजू गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस तरह से महिलाओं क्रे प्रति हो रहे अपराधों के प्रति संवेदनशील हैं और इस बाबत पुलिस विभाग को इस पर अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया है। पुलिस महानिदेशक, ओ पी सिंह ने इंट्रीग्रेटिड स्मार्ट कंट्रोल रूम बनाने व लखनऊ में 100 पिंक बूथ स्थापित करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है।

जिसके बाद वूमेन पाॅवर लाईन 1090 परिसर में 80 टर्मिनल का कंट्रोल रूम स्थापित कर महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों से सम्बंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी और साथ ही शहर भर में महिलाओं का प्रतीक माना जाने वाला पिंक रंग की 100 पुलिस चैकी शहर में स्थापित की जायेंगी जो कि लखनऊ पुलिस के अधीनी होंगी। इस पूरी योजना में 19.95 करोड रूपये निर्भया फंड से प्राप्त किया जायेगा। एडीजी अंजू गुप्ता ने बताया कि इस पहल की सफलता के बाद पूरे प्रदेश में पिंक बूथ की स्थापना के प्रस्ताव पर भी विभाग काम करेगा।

About Author