कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को योगी ने दी Y-प्लस सुरक्षा

अदिति सिंह जो कि रायबरेली कांग्रेस पार्टी से विधायक हैं। उनकी सुरक्षा में प्रदेश सरकार ने गुरुवार को Y-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। आपको बता दें कि अदिति सिंह विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल हुई थी। जबकि कांग्रेस ने इस सत्र का बहिष्कार कर दिया था। अदिति सिंह की सुरक्षा बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार ने उनकी सुरक्षा में दो अतिरिक्त गनर,कार और स्कॉट सुरक्षा को तैनात कर दिया है। रायबरेली से विधायक आदित्य सिंह जहां भी जाएंगी उनके साथ वाई प्लस सिक्योरिटी अब होगी।

सुरक्षा बढ़ाने का कारण

खबर के अनुसार अदिति सिंह की सुरक्षा बढ़ाने का कारण यह है कि प्रदेश सरकार द्वारा 2 अक्टूबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया था। जिसका कांग्रेस पार्टी ने बहिष्कार कर दिया था और कांग्रेस का कोई भी सांसद इस सत्र में शामिल नहीं हुआ। जबकि रायबरेली से विधायक अदिति सिंह इस विशेष सत्र में शामिल हुई थी। इसके अलावा कुछ दिनों पहले अदिति सिंह पर रायबरेली टोल प्लाजा पर हमला हुआ था। इसकी वजह जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव पेश होना बताया गया था।

विधानसभा के विशेष सत्र में पहुंचीं MLA अदिति सिंह

अदिति सिंह ने कहा

अदिति सिंह ने विधानसभा के विशेष सत्र में प्रदेश की कई समस्याओं पर चर्चा की और बताया कि प्रदेश में पानी और गरीबी की कई समस्याएं हैं। मैंने हमेशा से सफाई और पानी जैसी बड़ी समस्याओं पर काम किया है। कई जनपदों में आर्सेनिक पानी की समस्या है और मैं चाहती हूं कि उन क्षेत्रों में टंकी लगनी चाहिए।

आपको बता दें कि कल प्रियंका गांधी ने पदयात्रा की थी और रायबरेली विधायक अदिति सिंह ने इस पदयात्रा में न जाकर प्रदेश सरकार द्वारा बुलाए गए विशेष सत्र में शामिल हुई व प्रदेश की समस्याओं को वहां पर सबके सामने रखा। अदिति सिंह ने कहा कि मैंने सरकार द्वारा उठाए गए अच्छे कदमों का हमेशा समर्थन किया है। चाहे वह धारा 370 ही क्यों ना हो। मैं एक पढ़ी-लिखी विधायक हूं। मुझे जो चीज सही लगी मैंने उस पर अपनी बात रखी।

About Author