योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ आज, २३ मंत्रियों ने लिया शपथ

उत्तर प्रदेश में आज के दिन यानि बुधवार को योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट का विस्तार हुआ। इस कैबिनेट विस्तार में कुल २३ मंत्रियों ने शपथ ली है। जिसमे 6  कैबिनेट मंत्री, 11 राज्यमंत्री तथा 6  राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने शपथ लिया है। इन 23  मन्त्रियों मे 6 ब्राह्मण, 2 क्षत्रिय, 2 कुर्मी, 2 जाट, 3 दलित, 3 वैश्य, 1 राजभर, 1 गडरिया, 1 गुर्जर, 1 शाक्य तथा 1 मल्लाह शामिल है।

मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ही विभागों का बटवारां भी कर सकते हैं। और कुछ मंत्रियों के विभागों मे बदलाव भी किया जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन नए मंत्रियों के साथ आज शाम को 4 बजे बैठक करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि योगी जी इनके सामने सरकार का एजेंडा भी रखेंगे, और फिर इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

ये है कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट

  • डॉ. महेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली
  • सुरेश राणा ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली
  • भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली
  • अनिल राजभर ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली
  • रामनरेश अग्निहोत्री ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली
  • कमलरानी ने ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली

यूपी सदन को 36 घंटे से बढ़ा कर 48 घंटे किया जाने का विचार

इन्हें चुना गया राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

  • नीलकंठ तिवारी ने स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री की शपथ ली
  • कपिलदेव राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली
  • सतीश द्विवेदी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली
  • अशोक कटारिया राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली
  • श्रीराम चौहान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली
  • रविंद्र जायसवाल सतीश द्विवेदी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली

इनको चुना गया राज्यमंत्री

  • अनिल शर्मा ने राज्यमंत्री की शपथ ली
  • महेश गुप्ता ने राज्यमंत्री की शपथ ली
  • आनंदस्वरूप शुक्ला ने राज्यमंत्री की शपथ ली
  • विजय कश्यप ने राज्यमंत्री की शपथ ली
  • गिरिराज सिंह धर्मेश ने राज्यमंत्री की शपथ ली
  • लाखन सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री की शपथ ली
  • नीलिमा कटियार ने राज्यमंत्री की शपथ ली
  • चौधरी उदयभान सिंह ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली
  • चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली
  • रमाशंकर पटेल ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली
  • अजीत सिंह पाल ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली

About Author