Yes Bank: RBI ने पैसे निकासी पर लगायी लिमिट,ग्राहकों में भय

yes bank
image source - google

coronavirus से शेयर मार्केट भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस वायरस की वजह से कल शुक्रवार को शेयर मार्केट में भारी गिरावट आयी। यस बैंक पर भी आर्थिक संकट के बादल मंडराने लगे है। दरअसल यस बैंक के कई बड़े कर्ज डूब गए है। जिसकी वजह से बैंक पर आर्थिक संकट की स्थिति बन रही है। इसी को देखते हुए RBI ने Yes Bank से पैसे निकालने की सीमा तय कर दी। ये बात जब यस बैंक के ग्राहकों को पता चली कि वो 50 हजार से ज्यादा की रकम नहीं निकाल सकते तो बैंक के ग्राहक घबरा गए और रात में ही Yes बैंक के ATM पहुँच गए। थोड़ी ही देर में ATM के बाहर लम्बी कतार लग गयी और लोगों में RBI के इस फैसले को लेकर काफी गुस्सा दिखा।

सेंसेक्स में भारी गिरावट

Bombay Stock Exchange (BSE) का सेंसेक्स आज सुबह 857 अंकों की गिरावट के साथ 37,613।96 पर खुला। इसके बाद थोड़ी ही देर में 1400 अंक और लुढ़क गए। Yes Bank के शेयर में भी काफी गिरावट दर्ज कि गयी है। कल यस बैंक के शेयर 36.80 पर थे और आज 33.15 पर खुला। इसके बाद 11:34 पर 10.70 पर आ गया। वहीँ National Stock Exchange (NSE) का निफ़्टी 327 अंक लुढ़क कर 10,942।65 पर खुला। इसमें 802 शेयरों में गिरावट दिखी,सिर्फ 74 शेयरों में बढ़त देखी गयी।

Coronavirus : UP के तीन शहरों में हाई अलर्ट, मचा हड़कंप

निदेशक मंडल को भांग

Reserve Bank of India (RBI) ने Yes Bank के निदेशक मंडल को भांग कर दिया है और SBI के उप प्रबंध निदेशक प्रशांत कुमार को यस बैंक का प्रशाशक नियुक्त कर दिया गया है। इसके बाद RBI ने 50 हजार रूपए कि सीमा 3 मार्च तक के लिए तय कर दी है। हलाकि बैंक ड्राफ्ट या पेय आर्डर के जरिये 50 हजार से ज्यादा का भुगतान किया जा सकता है पर पैसा निकासी पर सीमा तय करने से लोगों में भय है। इससे पहले मुम्बई कि PMC बैंक ग्राहकों के साथ जो हुआ,उसकी वजह से भी Yes Bank के ग्राहक चिंतित है। कि कहीं उनके साथ भी ऐसा न हो।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

13 − nine =