अयोध्या में आज बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आयोजन करने जा रहे है। बता दे की आज अयोध्या में इस दीपोत्सव में लाखो दिए जलाकर इस बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जायेगा। बता दे की इस बार अयोध्या में चार लाख दीपक जलाए जाएंगे। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। इस दीपोत्सव में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी शामिल होंगी।

इस दीपोत्सव आयोजन में बहुत से देश विदेश के गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का सीएम योगी आदित्यनाथ भव्य आयोजन करेंगे। सीएम योगी ने कहा की अयोध्या में 226 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जायेगा। उन्होंने कहा की अयोध्या के सभी घाटों पर 5 लाख 51 हजार दीप जगमगाएंगे।

कुम्हारो को मिले रोजगार

राम की पैड़ी समेत विभिन्न स्थानों पर आयोजित दीपोत्सव में लाखों दीपक जलाए जाने हैं। इनके लिए मिले ऑर्डर से कुम्हारों की चाक जगमग हो गई है। चाक चलाते हुए कुम्हार सीएम योगी को धन्यवाद देते नहीं थक रहे।40 कुम्हार परिवार की आबादी वाले गांव जयसिंहपुर के सभी कुम्हारों को उतना ऑर्डर मिला है। जितने दीपक वह बना सकते हैं। इस दिवाली हर घर में चाक चल रहे हैं। चाइनीज झालरों की चकाचौंध में फीकी होती जा रही दीपावली पर मिले रोजगार से कुम्हार काफी खुश हैं।

About Author