युवा कांग्रेस की महिलाओं ने किया धरना

google

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज गांधी प्रतिमा के सामने युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना सिंह ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा आंखें खोलो मोदी सरकार बंद करो महिलाओं पर अत्याचार। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को महिलाओं के प्रति सचेत होना होगा। क्योकि प्रदेश में महिलाओं पर दहेज के नाम पर और बलात्कार के अत्याचार इतने बढ़ गए है की अब लगता है की महिलाओं को जीने का कोई हक नहीं है।

अवैध बिल्डर पर कसा एलडीए ने शिकंजा

प्रशासन को चाहिए एक विधेयक बनाकर एक कानून बनाए जिसमें महिलाओं पर हो रहे अत्याचार बंद हो सके। अपराधियों को 90 दिन के अंदर सजा मिलने का पर विधान पास करना चाहिए। अगर प्रदेश सरकार इस तरह का कोई कानून पास नहीं करता है। तो कांग्रेस पार्टी जन आंदोलन पूरे हिंदुस्तान में करने के लिए मजबूर हो जाएगी और इसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश की सरकारों पर होगी।

About Author