भाई दूज पर मुफ्त में बस का सफर कर सकेंगी दिल्ली की महिलाऐं

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने महिलाओं को तोहफा दिया है। भाई दूज पर दिल्ली की महिलाऐं डीटीसी और क्लस्टर बसों पर मुफ्त में सफर कर सकेंगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सोमवार को नोटिफिकेशन जारी करते हुए यह घोषणा की। यदि कोई महिला टिकट लेकर यात्रा करना चाहे तो वह उसके लिए स्वतंत्र होगी। मुफ्त में सफर करने के लिए महिलाओं को एक गुलाबी रंग का टोकन लेना होगा। बसों में मुफ्त सफर टिकट लेने पर ही मान्य होगा और इसके लिए कोई किराया नहीं लगेगा। यह टोकन बस के कंडक्टर से लेना होगा।

दिल्ली के परिववाह और क़ानून मंत्री कैलाश गहलोत ने इसे दिल्ली के लिए एक ऐतिहासिक दिन बताया और ट्वीट करते हुए कहा कि 29 अक्टूबर से दिल्ली की सभी बसों में महिलाएं फ्री में सफर करेंगी। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। दिल्ली सरकार बसों में महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा मंगलवार की सुबह उन्होंने पिंक टिकट के साथ यात्रा कर रही एक महिला की फोटो भी ट्वीटर पर साझा किया।

About Author