महिला मोर्चा मंत्री रमा शुक्ला का आकस्मिक निधन

google

उत्तर परदेश की भारतीय जनता पार्टी में अचानक शोक फ़ैल गया जब भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की महानगर मंत्री रमा शुक्ला का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर महानगर कार्यालय कैसरबाग में एक शोक सभा आयोजित की गई। रमा शुक्ला डेंगू बुखार से पीड़ित थी और कुछ दिन पहले ही उन्हें लखनऊ के पीजीआई हास्पिटल में गम्भीर हालत में भर्ती कराया गया था लेकिन डाक्टर उनको नहीं बचा सके।

स्व. रमा शुक्ला का एक 12 वर्षीय पुत्र एवं 10 वर्षीय पुत्री है उनके निधन की खबर सुनकर महानगर कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। वह भारतीय जनता पार्टी की बहुत ही सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ता थीं। महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा लखनऊ से बाहर थे इसीलिए उन्होंने उनके परिवार वालों को टेलीफोन से वार्ताकर के ढांढस बंधाया तथा दुःख व्यक्त किया। लखनऊ के महानगर कार्यालय पर शोक सभा में दो मिनट मौन रखा गया और ईश्वर से मृत्य आत्मा की शान्ती तथा परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गयी।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का निधन

शोक सभा में प्रमुख रूप से महानगर की महामंत्री अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर शुक्ला, राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, मान सिंह, आनंद मौर्या, पीएन सिंह, दीप प्रकाश सिंह, केके मिश्रा, दीपू शुक्ला, अशीष शर्मा, ओपी सिंह, हर्ष शुक्ला मोनू, देश दीपक, विमल राज, विनय पटेल, अंकित गुप्ता, अरूण गुप्ता, प्रयागदत्त उपाध्याय तथा पुरूषोत्तम कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया।

About Author