ट्रेन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल…

    Woman seriously injured
    Sonbhadra

    सोनभद्र:। सोनभद्र जिले के शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खडिया बाजार में आज सुबह मंगलवार को सुबह तकरीबन पांच बजे सुबह रेलवे लाइन पर शौच करने गयी महिला अचानक ट्रेन की चपेट में आ गयी जिसमे महिला का दाहिना हाथ समेत पैर की अंगुलिया पूरी तरह कट गई।

    शौच के लिए गयी महिला काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन परेशान होने लगे और रेलवे लाईन की ओर देखा तो घायल महिला दर्द से रो बिलक रही थी। मौके पर पहुँचे परिजनों ने रेलवे लाइन से नीचे ले आये। जिसके बाद शक्तिनगर पुलिस समेत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुँची पुलिस द्वारा आसपास लोगो की मदद से घायल महिला को प्रथम उपचार के लिए नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा ले गए।

    जहाँ डाक्टर ने महिला की गंभीर हालत देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहाँ उसका इलाज जारी है। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार घायल महिला का नाम आफ़िया पुत्री मोहम्मद रफीक निवासी खडिया बाजार है।

    रिपोर्ट:- प्रवीण पटेल…

    About Author

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    2 × 4 =