रेप के 6 मामलों में हमने एक माह में सजा दिलाई: सीएम

Assembly winter session
google

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में संबोधन किया। उन्होंने इस दौरान समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपरहण, बलात्कार और हत्या के अपराधों में बहुत कमी आई है। जब किसी अपराधी को मार दिया जाता है तो सबसे ज्यादा समस्या सपा के विधायकों को होती है और यह लोग कैंडल मार्च निकालते हैं। अपराध अपराध होता है और अपराधी को हर हाल में सजा मिलनी ही चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बलात्कार के 6 मामलों में हमने एक महीने के अंदर सज़ा दिलवाई है। उन्नाव तथा बिजनौर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। कोई भी बच के ना जाने पाए हम उसपर काम कर रहे। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के नेताओ ने नेत्री को तंदूर में जलाया था। वह लोग अपने गिरेबान में झाँक कर देखें। राज्य में क़ानून व्यवस्था सर्वोत्तम है और देश व दुनिया के लिए नजीर है। हमारी सरकार के दौरान पिछले ढाई साल में कोई भी दंगा नहीं हुआ है।

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि पिछली सरकार में जन्माष्टमी और कावड़ यात्रा को प्रतिबंधित कर दिया गया था। लेकिन आज कावड़ यात्रा और जन्माष्टमी पूरी तरह से हो रहा है। लोकतंत्र की आड़ में हम अराजकता नहीं फैला सकते है और ना ही काली पट्टी बांधकर हम सदन की अवमानन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सदन किसी भी पार्टी का नहीं है बल्कि प्रदेश की 23 करोड़ जनता का है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार पूरी तरह सजग है।

सीएम योगी ने जानिए किससे और क्यों मांगे 11 रूपए और एक ईंट

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सदन को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा में भीमराव आंबेडकर के सपने को पूरा किया है। हमारी सरकार में हमने किसी मामले पर राजनीतिक रोटी नहीं सेकी है। इन लोगों को तकलीफ ये हो रही है कि कश्मीर में विकास कैसे हो रहा है? उन्होंने आगे कहा कि हमे सत्ता मिली तो हमने यह करके दिखा दिया। यह वही लोग हैं जो कहते थे कि राम जन्मभूमि पर फैसला नही आना चाहिए। हमने पहले ही कहा था कि एक भी मच्छर नहीं मरेगा। लोगों को भड़काने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं। अब सिक्खों का नरसंहार करने वाले हमको ज्ञान देंगे। मुजफ्फरनगर में इन लोगों ने क्या किया ये लोग हमको सीख देंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिजनौर जैसी घटनाओं को भी सरकार रोकेगी। किसी भी घटना पर पार्टियों को राजनीति नही करना चाहिए। हमें इस बात की खुशी है कि विपक्ष के विधायक भी हमारे समर्थन में आये और उम्मीद करता हूँ कि जल्द ही आप भी हमारे समर्थन में आएंगे। मुख्यमंत्री ने साथ ही कहा कि अपने गुंडा राज को याद करिये। गुंडा चाहे जो भी हो प्रशासन उसको उसी तरह कुचलेगा।

About Author