वीपी सिंह की पुण्यतिथि को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया

google

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की 27 वी पुण्यतिथि को आज पूरे देश में किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।इसी के साथ इस कार्यक्रम को राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर पिपरसंड गांव में आज पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की 27 वी पुण्यतिथि को बड़े ही सम्मान के किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यकर्म के दौरान वहाँ स्थानी बुजुर्ग किसानों को किसान मंच के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर किसानों का सम्मान किया।

गुजरात में नवरात्री के अवसर पर महिलाओं ने गरबा के साथ पीएम और ट्रम्प के टैटू बनवाये

इस कार्यक्रम के दौरान किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार हमारा संगठन काम कर रहा है। पूर्व में विश्वनाथ प्रताप सिंह द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई गई थी। लेकिन अब इन सरकारों के राज में किसान अपनी समस्याओं को लेकर जूझ रहा है। तथा कर्ज को लेकर आत्महत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है। हमारा संगठन उन्हें जागरूक करने का काम कर रहा है।

About Author