Vikas Dubey Case: प्रियंका गांधी ने कहा अपराध में यूपी नंबर 1, राजनेता और अपराधियों के बीच सांठगांठ

kanpur vikas dubey case
image source - google

8 पुलिसकर्मियों के हत्या के मास्टरमाइंड विकास दुबे को आज पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। जिसके बाद से राजनीति में हलचल मची हुई है। विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर शासन और प्रशासन दोनों सवालों के घेरे में हैं। विपक्ष लगातार इसको लेकर जांच की मांग कर रहा है। पहले बीएसपी सुप्रीमो मायावती और अब प्रियंका गांधी वाड्रा ने जांच की मांग की है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा की देश देख रहा है कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश में बदल दिया है। उनके अपने सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बच्चों, दलितों, महिलाओं पर अपराध और अवैध हथियारों के मामले में नंबर एक पर है। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पूरी तरह बिगड़ चुकी है।

उत्तर प्रदेश में विकास दुबे जैसे अपराधी फल-फूल रहे हैं। इनके बड़े-बड़े व्यापार होते हैं और यह खुलेआम अपराध करते हैं। कोई रोकने वाला नहीं है। पूरे उत्तर प्रदेश की जनता देख रही है कि उनका संरक्षण राजनीति सोर्सेस से होता है।
विकास दुबे एनकाउंटर के बाद हम किस तरह से शहीद पुलिस वालों के परिवारों को विश्वास दिला सकते हैं कि उनको न्याय मिल रहा है।

कांग्रेस पार्टी की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज एक मौजूदा जज द्वारा एक न्यायिक जांच हो। जो कानपुर कांड की असलियत जनता के सामने रखें। जिन्होंने विकास दुबे जैसे अपराधि को पाला-पोसा। उनकी असलियत जनता के सामने आनी चाहिए। जब तक राजनेताओं और अपराधियों के बीच की सांठगांठ सामने नहीं आएगी तब तक न्याय नहीं मिलेगा।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

five × five =