सहारनपुर में ई-रिक्शा के लिए बनाए गए 10 अलग-अलग रूट

e-rickshaws in Saharanpur
google

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर ज़िले में कई दिनों से लगातार जाम लग रहा है और इससे यात्रियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस भरी जाम की वजह से एमरजेंसी में मरीजों को भी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यहाँ पर चलने वाले ई-रिक्शा है। क्युकि बाजार में सवारी और समान आदि कार्य के लिए ई-रिक्शा का ही उपयोग किया जाता है। लगातार लगने वाले जाम की वजह से कई दिनों से ई-रिक्शा चालकों के साथ बैठकें हो रही थी जिसके चलते आज सभी लोगों की सहमति से शहर के अंदर 10 रूट तय किये गए हैं। इसमें हर रूट के लिए अलग रंग का ई-रिक्शा होगा जिससे सभी यात्रियों को भी अपने जाने वाले रूट के ई-रिक्शा की दूर से ही पहचान हो जाएगी।

अलीगढ़ में PAC व RAF तैनात, सहारनपुर में इंटरनेट सेवाएं बंद

हर ई-रिक्शा के लिए नियम यह निर्धारित किया गया है कि कोई भी ई-रिक्शा अपने रूट के शिवा किसी अन्य रूट पर नही जाएगा। इससे सिर्फ सवारियों को ही सुविधा नही मिलेगी बल्कि शहर के अंदर लगने वाले जाम से भी काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि यह बहुत ही बढ़िया एक मिलीजुली पहल हुई है और ई-रिक्शा चालक जो शहर की आम जनता को यातायात की सेवाएं दे रहे हैं। इसी वजह से इन लोगों के साथ मिलकर बहुत दिनों से बैठक कर के 10 रूट तय किये गए है। उन्होंने आगे कहा कि अब इससे न सिर्फ शहर की जनता को अपने रूट का ई-रिक्शा पहचानने में सहायता प्राप्त होगी बल्कि शहर को इस जाम से कुछ छुटकारा भी मिल जाएगा।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

7 − 2 =