एडीजी जसवीर सिंह ने दी भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ तहरीर

SSP
google
  • होमगार्ड के वेतन घोटाले को उजागर करने के आरोप में एडीजी जसवीर सिंह एक साल पहले किया गया था सस्पेंड
  • भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे सभी अफसरों को सस्पेंड कर के जिलों से बाहर कर दिया जाए: आईपीएस जसवीर सिंह
  • आईपीएस अफसर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ कार्यवाई करने की लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश के नोएडा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) वैभव कृष्ण ने 5 आईपीएस अफसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे जिससे जुड़ा हुआ मामला फिर सामने आया है। आज एक और आईपीएस अफसर ने अपना मोर्चा खोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ कार्यवाई करने की गुहार लगाई है। काफी समय से निलंबित चल रहे एडीजी जसवीर सिंह ने भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ नोएडा के सेक्टर 20 थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

एडीजी जसवीर सिंह ने एक आम नागरिक के तौर पर मुख्यमत्री से निष्पक्ष जांच करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों के घेरे में आए आईपीएस अफसरों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया जाए और एक स्पेशल टीम बनाकर पूरे मामले की जांच करवाई जाए। उन्होंने आगे कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे सभी अफसरों को सस्पेंड कर के जिलों से बाहर कर दिया जाए।

भ्रष्टाचार को रोकने के लिए व्यवस्थाओं को ठीक करना है आवश्यक-संयुक्ता भाटिया

एडीजी जसवीर सिंह को होमगार्ड के मस्टररोल में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करने के आरोप में एक साल पहले सस्पेंड कर दिया गया था। एडीजी ने होमगार्ड के वेतन घोटाले को लेकर सारा मामला खोल दिया था जिसके चलते उनको अन्य अफसरों ने सस्पेंड करवा दिया था। अब जब एसएसपी वैभव कृष्ण इस मामले में फंस गए हैं तो जसवीर सिंह ने फिर से भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे अफसरों के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग किया है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

four × two =