उत्तर प्रदेश को मिला सर्वोत्तम राज्य का पुरस्कार

google

देश की राजधानी दिल्ली में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश को दिव्यांगजन पुनर्वास के लिए सर्वोत्तम राज्य के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह राष्ट्रीय पुरस्कार दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता ने ग्रहण किया।

इसके अतिरिक्त दो अन्य श्रेणियों में भी उत्तर प्रदेश को पुरस्कार दिया गया है। भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मंगलवार को विश्व दिव्यांगजन दिवस के मौके पर विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह पुरस्कार प्रदान किया। लखनऊ की शबीना सैफी व प्रियंका देवी, झाँसी की सीमा रिवारी तथा ग़ाज़ियाबाद की विदिशा को अन्य श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार दिए गए।

पुलिस अधीक्षक आरिफ एच शेख को मिला अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार

अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता ने इस मौके पर बताया कि सुगम्य भारत अभियान के क्रियान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम राज्य का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। साथ ही विभाग की वेबसाइट को सर्वोत्तम दिव्यांग हितैषी वेबसाइट का पुरस्कार तथा सर्वश्रेष्ठ पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए वाराणसी जिले को सर्वोत्तम जिले का पुरस्कार मिला है।

About Author