अमेरिकी पुलिस के हाथ एक और अश्वेत व्यक्ति की हुई मृत्यु, प्रदर्शनों ने पकड़ा जोर

black man died
image source - google

अमेरिका में एक और अश्वेत व्यक्ति की मृत्यु पुलिस के द्वारा की गई है। जिसके बाद अमेरिका में पहले से ही हो रहे प्रदर्शन और हिंसक हो गए हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले अमेरिकी पुलिस ने एक अश्वेत व्यक्ति को मार दिया था। जिसके विरोध में लाखों लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। इस बीच कल एक और अश्वेत व्यक्ति को पुलिस ने गोली मार दी है।

लोगों के अनुसार 27 वर्षीय रेशर्ड ब्रूक्स रंगभेद के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में शामिल थे और पुलिस उन्हें गिरफ्तार करना चाहती थी। रेशर्ड ब्रूक्स सिर्फ गिरफ्तारी से बचना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें गोली मार दी। इसके बाद पहले से हो रहे प्रदर्शन में और मजबूती आई। गुस्साए लोगों ने रेस्टोरेंट में आग लगा दे और कई मार्ग जाम कर दिए।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अमेरिकी पुलिस व्यक्ति को गोली मारते देखी जा सकती है। इस घटना से पहले जॉर्ज फ्लोएड की मृत्यु का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद अमेरिका में जगह-जगह प्रदर्शन होने शुरू हो गए थे।

प्रदर्शन से कोरोना के बढ़ेंगे और मामले

मालूम हो अमेरिका में कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मामले हैं। इस समय अमेरिका में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 21 लाख 42 हजार 224 हो गई है और मृतकों की संख्या 117527 हो गई है। लोग जिस तरह से भारी संख्या में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए उतरे हैं उससे अमेरिका में संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ गया है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 × 3 =