रात में महिलाओं को दी जाए पूरी सुरक्षा: डीजीपी

google

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश सिंह (OP Singh) ने निर्देश जारी किया है। उन्होंने सभी ज़िलों के एसपी को रात के समय महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़ी हिदायत देते हुए पीआरवी के संचालन में किसी भी तरह की गड़बड़ी न होने के लिए कहा है। डीजीपी ने कहा है कि रात 10:00 से सुबह 6:00 बजे तक महिलाओं को पूरी सुरक्षा दी जाए और 112 पीआरवी पर महिला सिपाही को भी रखा जाए।

google

डीजीपी ओपी सिंह ने 9 दिसंबर को गोमती नगर विस्तार के पुलिस मुख्यालय से विज्ञप्ति जारी कर निम्नवत निर्देश दिया।

डिजिटल वॉलिंटियर्स पुलिस कि एक मजबूत कड़ी है-डीजीपी ओपी सिंह

  1. रात 10:00 से सुबह 6:00 बजे तक यदि कोई महिला सड़क पर अकेली हो और 112 पर काल कर सुरक्षा मांगे तो PVR उसे गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाएगी। अपरिहार्य स्थिति में महिला PVR को बुला लिए जाए।
  2. इस अवस्था में मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार कराया जाए ताकि महिलाएं 112 पर काल करके इस सेवा का लाभ उठा सकें।
  3. PVR केवल 112 पर आए काल पर प्राप्त निर्देश (ईवेन्ट) पर महिला को एस्कॉर्ट करेगी।
  4. सभी जनपदों में पर्याप्त संख्या में महिला आरक्षी नियुक्त हैं, अतः 10% PVR में चालक (पुरुष) एवं एक पुरुष पुलिसकर्मी के अतिरिक्त दो महिला पुलिसकर्मी व्यवस्थापित रहें।

About Author