पुलिस का बड़ा एक्शन, विकास दुबे के राइट हैंड को किया ढेर

amar dubey encounter

विकास दुबे सहित उसके सहयोगियों की धरपकड़ लगातार जारी है। हमीरपुर के मौदोहा में पुलिस ने एनकाउंटर में विकास दुबे के बॉडीगार्ड अमर दुबे को मार गिराया है। पुलिस को 2 जुलाई की रात कानपुर देहात में शूटआउट के मामले में भी अमर दुबे की तलाश थी। पुलिस ने जिन अपराधियों का पोस्टर जारी किया था। उसमें अमर दुबे का भी नाम था और 25000 इनाम रखा गया था।

अमर दुबे विकास दुबे के चचेरे भाई का लड़का था और विकास दुबे का राइट हैंड माना जाता था। इसे गाड़ियों और हथियार रखने का बहुत शौक था। अमर दुबे की 29 जून को ही शादी हुई थी और आज 8 जुलाई को एनकाउंटर में मारा गया है।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि अमर दुबे हमीरपुर में छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर घेराबंदी कर दी और आत्मसमर्पण करने को कहा। लेकिन अमर दुबे ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें अमर दुबे मारा गया। पुलिस को अमर के पास से एक बैग और एक ऑटोमेटिक हथियार मिला है।

सामने आई विकास दुबे की फुटेज

वहीं पुलिस को विकास दुबे की एक सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। जिसमें वो एक होटल में दिखाई दे रहा है। यह फुटेज दिल्ली एनसीआर के एक होटल की है। क्राइम ब्रांच की टीम बिना देरी किए वहां पहुंची। लेकिन उससे पहले ही विकास दुबे फरार हो गया।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

13 − 10 =