पुलिस को मिली बड़ी सफलता, उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर में विकास दुबे ने किया सरेंडर

vikas dubey arrested
image source - google

कानपुर शूटआउट का मास्टरमाइंड विकास दुबे को आज गुरुवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास दुबे को महाकाल थाने ले जाया गया है और अब उत्तर प्रदेश पुलिस उसे लेने के लिए उज्जैन के लिए रवाना हो चुकी है।

कैसे विकास दुबे हुआ गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार विकास दुबे ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में 250 रुपए की पर्ची कटाई थी और पर्ची कटाते समय विकास दुबे ने अपना वास्तविक नाम ही बताया। जिसके बाद वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत महाकाल थाने को सूचित किया। मौके पर पुलिस और मीडिया दोनों पहुंच गए। जब पुलिस विकास दुबे को गाड़ी में बैठाने लगी तो वह जोर से चिल्लाते हुए बोला कि मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला।

क्यों किया आत्मसमर्पण

दरअसल गैंगस्टर विकास दुबे की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी और उसके कई साथियों का एनकाउंटर भी हो चुका है। आज सुबह भी यूपी पुलिस ने विकास दुबे के दो साथियों को ढेर किया था। जिसके थोड़ी देर बाद ही विकास दुबे ने आत्मसमर्पण कर दिया और गिरफ्तारी के समय जानबूझकर अपना नाम मीडिया को बताया। क्योंकि विकास दुबे को डर था कि पुलिस उसका भी एनकाउंटर कर सकती है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

11 + 7 =