उत्तर प्रदेश को मिलेगा सर्वोच्च राज्य का सम्मान

google
  • आईएएस महेश कुमार गुप्ता तथा सुरेंद्र सिंह को किया जाएगा पुरस्कृत
  • वाराणसी को सर्वश्रेष्ठ पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने का मिलेगा पुरस्कार
  • राजधानी दिल्ली में 3 दिसम्बर को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

उत्तर प्रदेश को दिव्यांगजन पुनर्वास के मामले में सर्वोच्च राज्य का सम्मान दिया जाएगा। देश की राजधानी दिल्ली में 3 दिसम्बर को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सम्मानित करेंगे। आईएएस महेश कुमार गुप्ता तथा आईएएस सुरेंद्र सिंह को पुरस्कृत किया जाएगा।

दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग की वेबसाइट को सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन हितैषी वेबसाइट चुना गया है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी को सर्वश्रेष्ठ पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने का पुरस्कार दिया जाएगा और यह पुरस्कार तत्कालीन DM सुरेंद्र सिंह को प्रदान किया जाएगा।

पीसीयू सभागार में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह

इसके अलावा सरकार की ओर से विज्ञान भवन में दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता पुरुस्कार लेंगे। उत्तर प्रदेश को यह पुरस्कार सुगम्य भारत अभियान के क्रियान्वयन के लिए दिया जाएगा।

About Author