देवरिया से शुरू हुई UP112PRV महिलाओं की सुरक्षा

google

उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराध के मद्देनजर सुरक्षा के लिए कड़ा कदम उठाया है। इसी कड़ी में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ओपी सिंह ने प्रदेश के सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिया है। रात्रि को UP 112 नम्बर की महिला पुलिस के साथ PRV वैन लगा कर महिलाओं को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय।

इस सम्बन्ध में एसपी देवरिया डॉ श्रीपति मिश्र ने आज रिजर्व पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर UP 112 वैन को रवाना किया है। उन्होंने बताया कि जनपद में थाना कोतवाली थाना खामपार एवं रुद्रपुर में महिला PRV को नियुक्त किया गया है।

लखनऊ:वाल्मिक समाज राष्ट्रीय अधिवेशनका किया गया आयोजन

जिसमें प्रथम शिफ्ट 8:00 बजे से 20:00 बजे तक तथा द्वितीय शिफ्ट 20:00 बजे तक कार्यरत रहेगीं।वहीं महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुरी रात महिला कांस्टेबल के साथ मोबाइल पर रहेंगी कोई भी सूचना मिलते ही क्रियाशील रहेगी। उक्त महिला को पीआरवी उन्हें उनके गंतब्य स्थान तक सुरक्षित पहुँचायेगीं।

About Author