रिश्वत लेने के आरोप में अवर अभियंता को किया गया निलंबित

google
  • अवर अभियंता रोशन कुमार को 8000 रुपए की रिश्वत लेने के मामले में किया गया था गिरफ्तार
  • पुलिस की हिरासत में होने की वजह से कार्य से अनुपस्थित हैं भ्रष्टाचारी अवर अभियंता
google

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गऊघाट के भ्रष्टाचारी विद्युत अवर अभियंता रोशन कुमार को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (MVVNL) के अधीक्षण अभियंता ब्रज मोहन शर्मा ने उनको निलंबित किया है। लखनऊ के भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने अवर अभियंता को 8000 रुपए की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। रोशन कुमार के पास राधाग्राम का भी अतिरिक्त भार था। भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा उनको ट्रैप किया जोकि पुलिस की हिरासत में होने की वजह से कार्य से अनुपस्थित हैं।

MVVNL के मज़दूर संगठन ने किया धरना प्रदर्शन, लगाया नारे

अधीक्षण अभियंता ब्रज मोहन शर्मा ने निलंबन अवधि में अग्रिम आदेशों तक रोशन कुमार को विधुत नगरीय वितरण खंड से सम्बद्ध रहने के लिए कहा है और उनको विभागीय नियम के अनुसार जीवन निर्वाहन भत्ता देने के लिए भी कहा है।

About Author