बीस माह बाद पकड़ा गया दहेज हत्या का आरोपी

google

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग में भाभी की दहेज हत्या में बीस माह से फरार चल रहे एक आरोपी युवक को स्थानीय आशियाना पुलिस ने रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर चारबाग स्टेशन से गिरिफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसको आगे की कार्यवाही के लिए जेल भेज दिया है।

प्रियंका गाँधी ने एक बार फिर किया योगी पर जोरदार हमला

आपको बता दे की आशियाना थाना प्रभारी संजय राय ने पकड़े गए युवक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बीते 26 अप्रैल वर्ष 2018 थाना क्षेत्र स्थित रूचि खण्ड प्रथम में रहने वाली महिला कल्पना दीक्षित पत्नी शशी कान्त दीक्षित की हत्या हो गई थी। जिसमें महिला के परिजनों की शिकायत पर स्थानीय थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज था।

वहीं पत्नी की दहेज के लिए हत्या के आरोप में पति शशी कान्त को जेल भेज दिया गया था। भाभी की दहेज हत्या के मामले में मृतका का देवर सत्यम बाजपेई फरार चल रहा था। बीस माह बाद मुखबिर से मिली सूचना पर रविवार सुबह सत्यम बाजपेई को चारबाग स्टेशन से किला चौकी इंचार्ज अजीत कुमार व कान्स्टेबल बलवन्त ने गिरिफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक के खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है। दहेज हत्या की विवेचना सीओ कैंट कर रहे हैं।

About Author