परिवहन मंत्री द्वारा पाॅलिटेक्निक चैराहे पर 2 बस शेल्टर का शुभारम्भ

priwahan mantree

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पाॅलिटेक्निक चैराहे पर 2 बस शेल्टर सेवा का शुभारम्भ लिया गया। इन दोनों बस शेल्टरों का निर्माण 25 लाख रुपये की लागत से हुआ है जिसमे 25 लोगों के बैठने की सुविधा उपलब्ध होगी तथा एक अटेन्डेन्ट हेल्पडेस्क काउन्टर पर भी मौजूद रहेगा। राज्य परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने इस सेवा का शुभारम्भ किया।

इस मौके पर परिवहन मंत्री ने कहा कि “बस शेल्टरों के निर्माण हो जाने से पाॅलीटेक्निक चैराहे पर होने वाले जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी और लोगों को अच्छी जन सुविधाएं उपलब्ध होंगी”। उन्होंने कहा कि इस बस स्टाॅप को सोलर लाइट से युक्त किया गया है। साथ ही यात्रियों के लिए जन सुविधा केन्द्र की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है। साथ ही उन्होंने कहा कि इससे आसपास के इलाकों के लिए जाने वाली बसों पर यात्रियों को चढ़ने और उतरने में आसानी होगी। आने वाले समय में विभिन्न स्थानों पर लगभग 100 बस शेल्टर बनाये जाने की योजना भी है।

परिवहन मंत्री का बड़ा बयान, यूपी में घट सकती हैं चालान की दरें

अशोक कटारिया ने कहा कि लखनऊ में पाॅलीटेक्निक चैराहे पर भीड़ को कम करने के लिए चैराहे के पास दो नये बस शेल्टर बनाए गए हैं। इनसे वेव माल के सामने सड़क पर बने शेल्टर पूर्व की तरफ से आने वाली निगम की बसों के यात्रियों तथा सड़क के दूसरी तरफ बने शेल्टर लखनऊ से पूर्व दिशा की ओर जाने वाले यात्रियों को बस सुविधा देने के लिए बनाए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि परिवहन निगम के क्षेत्रों की बसें इन्हीं स्थानों से यात्रियों को बोर्डिंग/डिबोर्डिंग की सुविधा उपलब्ध कराएगी जिसके लिए सभी इकाइयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही इसके माॅनीटरिंग की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि बस शेल्टर के समीप यात्रियों की सुविधा हेतु सुलभ शौचालय का निर्माण जल्द कराया जायेगा। बस शेल्टर में यात्री प्रतीक्षा को आरामदायक बनाने के लिए सौर ऊर्जा द्वारा प्रकाश व पंखे संचालित होंगे। इसमें यात्रियों को मोबाइल चार्जिंग की भी सुविधा उपलब्ध होगी। कार्यक्रम के दौरान प्रबंध निदेशक, परिवहन डा. राजशेखर, मुख्य प्रबंधक संचालन आशीष चटर्जी, लखनऊ के आरएम पीके बोस समेत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

About Author