परिवहन मंत्री अशोक कटियार ने किया परिवहन मुख्यालय का उद्घाटन

करोड़ों की लागत से बने परिवहन मुख्यालय में अब तब्दीली आ गई है और इसकी शुरुआत यूपी के नए परिवहन मंत्री अशोक कटियार ने की है। राजधानी के परिवहन मुख्यालय का उद्घाटन परिवहन मंत्री अशोक कटियार ने किया। इस मौके पर विभाग के एमडी राजशेखर भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि 75 लाख की लागत से  बने परिवहन निगम मुख्यालय की गैलरी को परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसमें निगम की प्रयागराज कुंभ तक की उपलब्धियों को दर्शाया गया है।

परिवहन निगम के एमडी डॉ. राजशेखर ने इस गैलरी की भव्यता के बारे में परिवहन मंत्री को बताते हुए कहा कि वर्ष 1960 में भवन निर्मित हुआ था। निगम बीते पांच वर्षो से फायदे में है। ऐसे में आगे भी निगम फायदे में रहने पर प्रथम तल और द्वितीय तल का भी नवीनीकरण कराया जाएगा।

परिवहन मंत्री द्वारा पाॅलिटेक्निक चैराहे पर 2 बस शेल्टर का शुभारम्भ

पूर्व एमडी और वर्तमान आबकारी आयुक्त भी मौजूद रहे

निगम की इस शानदार गैलरी के उदघाटन के अवसर पर पूर्व एमडी पी गरु प्रसाद को भी बुलाया गया था। जोकि वर्तमान में आबकारी आयुक्त भी है। कार्यक्रम में मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम, प्रमुख सचिव परिवहन अरविंद कुमार और परिवहन निगम के अध्यक्ष संजीव सरन भी मौजूद रहे। इस दौरान मुकेश मेश्राम ने कहा कि गैलरी की भव्यता देखी और यहां के अधिकारियों की जमकर तारीफ की।

About Author