इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आज कांग्रेस सेवा दल ने किया रक्त दान

आज हमारे पुरे भारत देश में पहले सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती मनायी जा रही है। सरदार पटेल की यह जयंती बेहद खास है। वहीं आज कांग्रेस राष्ट्रीय एकता-अखंडता एवं सद्भावना दिवस के रूप में मना रही है। पटेल जयंती के साथ ही आज भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि का 35वां दिवस भी है। उनकी इस जयंती पर उत्तर प्रदेश के सभी कांग्रेसियो ने रक्त दान का कैंप लगाया गया है।

कांग्रेसियो ने किया रक्तदान 

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर हर जिले में कांग्रेसियो ने रक्तदान करना तय किया है। हर जिले के सरकारी अस्पताल में कांग्रेसी पहुंचकर जरूरतमंदों के लिए ब्लड डोनेट करेंगे। इस ऐतिहासिक दिन पर कांग्रेस पार्टी ने लखनऊ जिले के कार्यालय में रक्त दान कैंप लगाया गया है। जिसमें सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रक्तदान कर रहे हैं।

इन्दिरा गाँधी की याद में लगया गया रक्तदान कैंप 

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस सेवा दल द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सबसे पहले ब्लड देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  अजय कुमार लल्लू ने बताया की भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और सरदार बल्लभ भाई पटेल को हम नमन करते हैं। श्रीमती गांधी के शहादत दिवस पर आज सब कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेशन का आयोजन किया है।

मेरे रक्त की एक बूंद देश के काम आए यह जरूरी है ,इन्दिरा गाँधी 

कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के बाद प्रमोद कुमार प्रदेश अध्यक्ष सेवादल ने ब्लड डोनेट किया इस मौके पर अजय कुमार लल्लू ने कहा कि इंदिरा गांधी ने कहा था। की मेरे रक्त की एक बूंद देश के काम आए यह जरूरी है। उनकी  इन्ही बातों को प्रेरणा का स्रोत मानकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालय पर ब्लड डोनेशन कैंप इसकी शुरूआत की है।

About Author