अयोध्या:। फर्जी नियुक्ति के मामले में फंसे नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति बीबी सिंह विजिलेंस के इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव ने थाना कुमारगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। तत्कालीन कुलपति समेत चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ अभिलेखों में कूट रचित करने का मुकदमा।
तत्कालीन कुलपति बीबी सिंह,वरिष्ठ लिपिक ओम प्रकाश गौड़, विषय वस्तु विशेषज्ञ फसल सुरक्षा डॉ प्रमोद कुमार, वस्तु विशेषज्ञ सुरक्षा विनोद कुमार सिंह के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा। तत्कालीन कुलपति बीबी सिंह ने अपने कार्यकाल 2001-03 के बीच की थी फर्जी नियुक्ति। 3 लोगों का हुआ था चयन।
एक अभ्यर्थी के अभिलेख में सफेदा लगाकर डॉ प्रमोद कुमार सिंह को दी गई थी नौकरी। प्लांट प्रोटक्शन में दी गई थी नौकरी।
कृषि विज्ञान केंद्र बसूली महाराजगंज में पोस्टेड है डॉ प्रमोद कुमार सिंह।