कानून व्यवस्था ,अपराध नियंत्रण को लेकर सुरेश खन्ना ने की बैठक

image suorce-google

उत्तर प्रदेश के सरकार के वित्त संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विकास कार्यक्रमों में और अधिक गतिशीलता कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर जिले के अधिकारियों के साथ जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जनपद बैठक की। इस बैठक दौरान उन्होंने अधिकारियों को सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन एवं ग्रामीण को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को पहुंचाने का निर्देश दिया।

इस कार्यक्रम के दौरान सुरेश खन्ना ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की चर्चा करते हुए अधिकारियों को समय सीमा के अंदर पोर्टल पर आगरा डालने का निर्देश दिया और अधिकारियों को इस योजना का किसानों के बीच प्रचार प्रसार करने के आदेश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी को स्वच्छ भारत मिशन के बारे में निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने विकास कार्यक्रमों में और अधिक गतिशीलता, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण करने के लिए भी निर्देश दिए।

लखनऊ नगर निगम के पास नही है 200 करोड़ का हिसाब, महापौर ने मांगा हिसाब

इस बैठक के दौरान वहाँ पर उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री अतुल गर्ग, नगर निगम की महापौर आशा शर्मा, माननीय विधायक गण, जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह, उपाध्यक्ष जीडीए कंचन वर्मा, नगर आयुक्त दिनेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बता दे की सुरेश खन्ना छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे। छात्र राजनीति के बाद उन्होंने शाहजहाँपुर की नगर विधान सभा का चुनाव लोक दल के प्रत्याशी के रूप में लड़ा था लेकिन कामयाब नहीं हुए। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और भाजपा के टिकट पर उसी सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में खन्ना की अच्छी पकड़ है। इस समय सुरेश खन्ना उत्तर प्रदेश विधान मण्डल में भाजपा के मुख्य सचेतक है। शाहजहाँपुर की जनता में भी वह काफी लोकप्रिय हैं। इसी का नतीजा है कि लगातार आठवीं बार शाहजहाँपुर से नगर विधायक हैं।

About Author