ऑपरेशन 420 में फंसा सिपाही, ठगी के आरोप में गिरफ्तार

google

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कलानिधि नैथानी द्वारा चलाए गए ऑपरेशन 420 अभियान में पुलिस का एक सिपाही फंस गया है। एसएसपी ने ऑपरेशन 420 अभियान जालसाजी व धोखाधड़ी करने वालो के खिलाफ चलाया है।

लखनऊ में थाना चिनहट के अंतर्गत एक सिपाही ने कानपुर की रहने वाली साँझी सरना को दोगुना पैसा देने का झांसा देकर फ़साने का प्रयास किया और अपनी निजी आई 20 (i20) कार में बैठाकर ठगी की करने तथा रुपये हड़प लेने की कोशिश किया। पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से घटना में इस्तेमाल की गई आई 20 कार (UP32HK8403) तथा नगद 25000 रूपए बरामद किया है। थाना चिनहट के अंतर्गत गिरफ्तार किये गए सिपाही के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ऑपरेशन 420 अभियान की सफलता में जुड़ा एक और पन्ना।

पकडे गए पुलिस सिपाही का नाम विशाल सिंह है और उसके पिता का नाम दीनानाथ सिंह है। सिपाही विशाल सिंह लखनऊ के पुलिस लाइंस में तैनात था। वह जनपद फैज़ाबाद के थाना महराजगंज के अंतर्गत ग्राम दलपतपुर का रहने वाला है।

About Author