अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित किया गया सेमिनार

  • लड़कियों की सुरक्षा तथा स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के विषय पर आयोजित हुआ सेमिनार
  • सन 2012 में यूनाइटेड नेशन ने किया था अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत
  • 34 बालिकाओं को ’सरल केयर सुपर डॉटर आवर्ड-2019’ से किया गया सम्मानित

राजधानी लखनऊ के निशातगंज में ‘अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस’ के मौके पर सरल केयर फाउंडेशन ने ‘लड़कियों की सुरक्षा तथा स्वास्थ्य और सशक्तिकरण’ के विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया। इस आयोजन का उदघाटन लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने दीप जलाकर किया। संयुक्ता भाटिया ने बालिकाओ को बधाई देते हुए  कहा कि वह अपने करियर में आगे बढ़े। अपनी सेहत और खाने पीने का खयाल रखे। अपने घरवालों से हर मामले पर बातचीत करे। किसी भी तरह से डरे नही, सरकार उनके साथ है। उन्होने आगे कहा कि  प्रधनमंत्री जी ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का जो नारा दिया है उससे बालिकाओ में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

इस विषय पर हुआ सेमिनार

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के दिन आयोजित इस सेमीनार में लड़कियों की शिक्षा, कानूनी अधिकार, पोषण और स्वास्थ्य जैसे ज़रूरी विषयों पर बातचीत हुई। समाज में लड़कियों को सुरक्षा मुहैया कराना, उनके प्रति भेदभाव व हिंसा खत्म करने को सबसे महत्वपूर्ण कहा गया। इस मौके पर सरल केयर फाउंडेशन की अध्यक्ष रीता सिंह ने कहा कि सन 2012 में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत यूनाइटेड नेशन ने किया था जिसका इसका मुख्य कारण लड़कियों के विकास के लिए अवसरों को बढ़ाना और लड़कियों की दुनियाभर में कम होती संख्या के प्रति लोगों को जागरूक करना था जिससे लिंग असमानता को खत्म किया जा सके। अलग-अलग देशों में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस को बढ़ावा देने के लिए इस दिन बहुत से आयोजन भी होते हैं। इस दिन को मनाने का एक कारण यह भी है कि समाज में जागरूकता फैलाकर लड़कियों को वह सभी अधिकार दिलाए जा सकें, जो कि लड़कों को दिए गए हैं।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस आज, जाने क्यों मनाया जाता है

इन लोगों ने किया सेमिनार में शिरकत

महापौर के साथ इस अवसर पर लखनऊ के दैनिक जागरण के संपादक सद्गुरु शरण अवस्थी, पायनियर मोंटेसरी इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल शर्मिला सिंह, राजेन्द्र नगर हॉस्पिटल की डॉ. सुनीता चंद्रा, भाजपा की उपाध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह, कॉन्सलर सुप्रीति बाली, स्वाति शर्मा संस्थापक रीता सिंह, शैलेंद्र सिंह और नेहा आनंद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

इन लड़कियों को दिया गया अवार्ड 

संयुक्ता भाटिया ने विभिन्न इलाकों में अपना नाम रोशन कर रही 34 बालिकाओं को ’सरल केयर सुपर डॉटर आवर्ड-2019’ दिया। इन बालिकाओं में सिमरन खान, वर्तिका सिंह, दिव्या द्विवेदी, शिखा मौर्या, श्रेया कपूर, अंजलि सिंह, अनन्या अस्थाना, दीपांजलि सिंह, अध्यांषी कपूर, संचयिता, दीपशिखा आचार्य, बीना ननकानी, अदिति जायसवाल, शैलजा चौधरी, अंशिका वर्मा, आस्था वर्मा, शुभांगी मौर्या, सुहानी सिंह, प्रतिष्ठा सिंह चैहान, पर्णिका श्रीवास्तव, स्मृधि चन्द्रा, अंकिता वाजपेई, सुष्मिता भारती, प्रियंका भारती, भामनी छाबडा, दक्षिता मध्यान, यशस्वी पांडेय मुनमुन, रामन्शी मिश्रा, रूपाली विश्वकर्मा, आरना जेठानी, पूजा सिंह, प्रिया त्रिपाठी, आस्था जैन और रिची सिंह को अवार्ड दिए गए।

About Author