अयोध्या में धारा 144 लागू, फैसले को लेकर पुलिस चौकन्ना

  • अयोध्या में धारा 144 लागू होने के बाद पुलिस ने आमजन से की अपील
  • अयोध्या जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने जारी किया आदेश
  • कानून व्यवस्था बनी रहे इसके लिए जिला प्रशासन का सराहनीय कदम

भारत के सर्वोच्च न्यायालय यानी सुप्रीम कोर्ट में मंदिर मस्जिद विवाद पर फैसला आने से पूर्व प्रशासन ने कानून व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए अयोध्या में धारा 144 लगा दी है। उसके बाद यूपी के मुख्य सचिव आर के तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और खुद पुलिया मुखिया ओपी सिंह वहाँ पहुचे थे। और कलेक्ट्रेट में कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी रहे इसके लिए समीक्षा बैठक भी की थी।

सुनवाई पूरी होते ही अयोध्या में बुलाया गया अतिरिक्त पुलिस बल

उसी के अनुपालन को लेकर अब आयोध्या पुलिस ने आम जन मानस को जागरूक करने के लिए पूरे शहर में एनाउंसमेंट भी करने का काम शुरू कर दिया है। जिसके तहत बार बार लोगो को जागरूक किया जा रहा है, कि 5 लोगो से ज्यादा लोग एक साथ न खड़े हो, मंदिर और मस्जिद पर कोई बहस या मीटिंग नही होगी। शस्त्र और ईंट कोई अपने घरों की छत पर न रखे। साथ ही बिना परमिशन कोई डीजे या बैंड भी नही बजायेगा। इस जागरूकता को लेकर जहा स्थानीय प्रशासन ने अपना काम शुरू कर दिया है, वही देखना होगा कि आस्था के प्रतीक मन्दिर और मस्जिद का अयोध्या वासियो पर कितना फर्क पड़ता है।

About Author