राजधानी में निस्तारित की गई जनता की समस्याएं

● यह आयोजन जोन तीन एवं जोन चार में सम्पन्न हुआ
● हुसड़िया चौराहा स्थित नगर निगम के जोनल कार्यालय में आयोजित किया गया।
● नगर अभियंता को समस्या समाधान हेतु किया निर्देशित।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज जनता की समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु महापौर संयुक्ता भाटिया की अध्यक्षता में लोक मंगल दिवस का आयोजन किया गया। यह आयोजन जोन तीन एवं जोन चार में सम्पन्न हुआ। जोन तीन में लोक मंगल दिवस महानगर स्थित कल्याण मण्डप में आयोजित एवं जोन चार में लोक मंगल दिवस गोमती नगर, हुसड़िया चौराहा स्थित नगर निगम के जोनल कार्यालय में आयोजित किया गया।

इस आयोजन के दौरान कई लोगों ने महापौर को अपनी समस्याएं बतायीं। कुछ लोगों ने महापौर को बताया कि पूर्व में उन्होंने जो शिकायतें दर्ज करायी थीं, अधिकारियों ने उनका निदान ही नहीं कराया। महापौर ने अधिकारियों को जनता से बात कर उनकी समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया। पूर्व माह की शिकायत चेक करते हुए महापौर ने अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से बात कर उन्हें संतुष्ट करने का भी निर्देश दिया। राम कुमार ने बताया कि तकरोही से हरिदासी खेडा के 200 परिवार के लोगों को रात में अँधेरे में आना जाना पड़ता है। क्योंकि यहां स्ट्रीट लाइट नहीं है। काफी दिक्कतें हो रही हैं।

रावण दहन के मौके पर डीएम ने किया बेहतरीन व्यवस्था

लाला लाजपत राय वार्ड के स्थानीय निवासियों ने महापौर को बताया कि पानी मे बालू आ रही है पीने योग्य पानी नही है। जिसपर महापौर ने जलकल अभियंता को समस्या का समाधान करने हेतु निर्देशित किया।जानकीपुरम स्थित आईडियल कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन की सचिव माया गुप्ता ने महापौर को बताया कि कॉलोनी की सड़क उखड़ गयी है, पैदल चलना मुश्किल है, जिस पर महापौर ने नगर अभियंता को समस्या समाधान हेतु निर्देशित किया।

इस दौरान 16 शिकायतें दर्ज की गयी। जिसमें अभियंत्रण की 4, कर सम्बन्धी 2, जलकल की 5, मार्गप्रकाश की 2 एवं उद्यान की 1 एवं सफाई की 2 शिकायते दर्ज की गयी। लोक मंगल दिवस में महापौर संयुक्ता भाटिया संग नगर आयुक्त इन्द्रमणि त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त राकेश यादव, मुख्य अभियन्ता मनीष कुमार सिंह, जलकल महाप्रबंधक एस० के० वर्मा, जोनल अधिकारी सुजीत श्रीवास्तव, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी, भाजपा पार्षद दल के नेता रामकृष्ण यादव, पार्षद संजय सिंह राठौर, पार्षद पृथ्वी गुप्ता, मोहम्मद सलीम, शैलेन्द्र वर्मा समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About Author