प्रियंका गांधी दो दिवसीय दौरे पर आएगी लखनऊ

google

उत्तर प्रदेश की कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी का दो दिवसीय पर 6 दिसम्बर को लखनऊ आएगी। इस दौरान वे विभिन्न सांगठनिक बैठकों हिस्सा लेगी। कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया की प्रियंका गांधी इस दो दिवसीय दौरे के दौरान भारत बचाओ रैली की तैयारियों का जायजा भी लेगी।

राजधानी लखनऊ में 4 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी दो दिवसीय पर लखनऊ पर 6 दिसम्बर को आ रहीं हैं। इस दौरान महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विभिन्न सांगठनिक बैठकों में हिस्सा लेंगी। साथ ही साथ 14 दिसम्बर को दिल्ली में होने वाली भारत बचाओ रैली की तैयारियों का भी जायजा लेंगी।

बंदूक की नोंक पर दबंगों ने किया युवती का गैंगरेप

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे सूबे में भारत बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में कांग्रेस पदाधिकारी लगातार नुक्कड़ सभाओं, ज्ञापनों और धरना प्रदर्शन के जरिये भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम आवाम को गोलबंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी अब तक की हुई तैयारियों की भी समीक्षा करेंगी।

About Author