थाने में महिला फरियादी को प्राइवेट पार्ट दिखाने वाला थानेदार गिरफ्तार…

Police officer showing private part to woman
Devariya

देवरिया:। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में महिला शिकायतकर्ता को थाने में अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने के आरोपी एसएचओ इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव को बर्खास्त कर दिया गया है।आरोपी थानेदार ने खाकी को शर्मसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।भटनी थाना के प्रभारी यादव का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो अपने चेंबर में महिला फरियादी के सामने अश्लील हरकत कर रहा था,अपना प्राइवेट पार्ट दिखाकर इशारे कर रहा था। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।

जानकारी के मुताबिक थानेदार की करतूत को महिला फरियादी ने ही अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया था और यह वीडियो वायरल हो गया।वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव के खिलाफ धारा 111/2020, 354 (क)/ 509/166 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी भीष्मपाल सिंह यादव पहले से ही एक अन्य मामले में सस्पेंड था।

बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी इंस्पेक्टर फरार हो गया था। उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था, लेकिन बुधवार को वह पकड़ा गया।उसे पुलिस सेवा से भी बर्खास्त कर दिया गया है। आरोपी भीष्मपाल और विवादों का पुराना नाता रहा है।

भटनी इलाके की एक महिला का जमीनी विवाद चल रहा था, वो शिकायत लेकर अपनी लड़की के साथ एसएचओ के पास गई, लेकिन वो एचएचओ भीष्मपाल सिंह यादव कानून की कुर्सी पर बैठकर अश्लील हरकतें करता था।लड़की कई दिन उसकी इन गंदी हरकतों को अनदेखा करती रही लेकिन जब बर्दाश्त नहीं कर पाई तो उसने इंस्पेक्टर का स्टिंग ऑपरेशन कर उसका वीडियो वायरल कर दिया।

पीड़ित लड़की का कहना है कि हमारा पटीदार के साथ जमीन का विवाद चल रहा है। ”मैं जितनी बार एप्लिकेशन लेकर दरोगा जी के पास गई हूं,मैं या तो अपनी मम्मी के साथ जाती हूं या पापा के साथ। मैने एक-दो बार देखा तो सोचा चलो छोड़ते हैं, ऐसी हरकतें तो होती रहती हैं. लेकिन जब कानून के रखवाले ही ऐसी हरकत करेंगे तो जनता का क्या होगा। तब मैंने यह वीडियो बनाया और मेरे रिश्तेदार भी यहां आए उनके साथ भी ऐसा ही हुआ, लेकिन हम कुछ नहीं बोले. हम चाहते हैं इंसाफ मिले.”
देवरिया के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना भटनी के पूर्व थाना प्रभारी के पास एक महिला अपनी फरियाद लेकर आई थी, उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया गया। थाना भटनी में उस इंस्पेक्टर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव भटनी से सलेमपुर ट्रांसफर हुए थे। उन्हें निलंबित किया जा चुका है।और बुधवार को आरोपी की गिरफ्तारी भी हो गई।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three × four =