असंगठित श्रमिक एससोसिएशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित

swami prasad maurya

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के विश्व सुर्रियाँ प्रेक्षा ग्रह में असंगठित श्रमिक एससोसिएशन द्वारा कल 18 अक्टूबर को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संगठित मजदूरों की कार्यशाला एवम प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्रम एवं सेवायोजन श्री स्वामी प्रसाद मौर्य मौजूद रहे। उनके साथ ही विशिष्ट अतिथियों में जिला श्रम आयुक्त शमीम, अपर श्रम आयुक्त बृजेश राय भी मौजूद रहे। स्वामी प्रसाद मौर्य ने दीप जला कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के आयोजक संजय राय व प्रदेश अध्यक्ष आकिब अहमद सिद्दीकी एवं सभी सगंठन द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य के प्रतीक चिन्ह व शाल उढ़ा कर सम्मानित किया गया। 

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि ये एसोसिएशन हमेशा प्रदेश में मजदूरों के लिए काम कर रहा है।केंद्र व राज्य की सरकार प्रशिक्षण कार्यशाला में आये मजदूरों की लड़ाई व उनको कैसे फायदा पहुचाया जाए इस पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला में मौजूद मजदूरों को  अपने हक का पता चलेगा और उन्हें कैसे विभाग फायदा पहुचता है ये भी समझ आएगा। संगठन के अध्यक्ष ने मंत्री जी को एक पत्र दिया, जिसमे उन्होंने मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाये जाने की मांग की। उसके साथ उन्हें बराबर काम मिले और दुर्घटना होने पर उन्हें बीमा का लाभ सहित उनके परिवार को भी लाभ दिया जाये।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने आयोजको के प्रस्ताव पर दी मंजूरी 

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस प्रस्ताव में मेरी मंजूरी है और उसे सरकार से पास कराने में मैं मदद भी करूँगा। उन्होंने कहा राज्य सरकार को मजदूरों के बच्चों के लिए स्कूल बनाने चाहिए।और संगठन के इस कार्यशाला के लिए आयोजको को बधाई देते हुए ऐसे कार्यक्रम करने की सलाह भी दी। 

अपर श्रम आयुक्त ब्रिजेश राय ने कहा कि मजदूरों को स्वास्थ्य लाभ कैसे मिले इसका ध्यान सरकार ने रखा है और 2500000 रु की राशि देने की बात पर मंजूरी दी है। जिन लोगों का रजिस्ट्रेशन श्रम विभाग द्वारा हो चुका है उनको इसका लाभ सरकार से मिलेगा। जिन मजदूरों को आवास की आवश्यकता है वह भी आवेदन कर सकते हैं। और जिनके पास 20 गज की भूमि है उन्हें श्रम विभाग द्वारा आवास दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद में मजदूर अपने हक की लड़ाई लड़ सकेंगे समाज में ऐसे कार्यों का होना बहुत आवश्यक है। 

कार्यक्रम में मौजूद निदेशक श्रम शमीम ने कहा कि ऐसे संगठन जो मजदूरों की लड़ाई लड़ रहे हैं उनके साथ जोड़कर हमारे विभाग में रजिस्ट्रेशन कराएं। जो सुविधाएं सरकार द्वारा मजदूरों को दी जा रही हैं उनका लाभ उन्हें दिलाना सरकार का और उनके विभाग दोनों का उद्देश है। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा मजदूर सुविधाओं से वंचित 

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राय ने कहा कि मजदूरों को उनका हक़ नहीं मिल पा रहे है। जिसके लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मजदूरों को उनका हक़ नहीं पता है जिसकी वजह से मजदूर सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। इसी को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ कैसे पंथ के आखिरी मजदूर तक पहुंचाया जाए इस पर सरकार काम कर रही है।हमारा काम सरकार का ध्यान इनकी ओर आकर्षित करना है। 

रजिस्ट्रेशन कैंप लगेगा मजदूरों के लिए 

प्रदेश अध्यक्ष अकील अहमद ने कहा कि जिस तरह से सरकार की मंशा मजदूरों को लाभ पहुंचाने की है। संगठन द्वारा श्रम विभाग के सहयोग से जल्द ही रजिस्ट्रेशन कैंप मजदूरों के लिए लगाया जाएगा। जिसमें पूरे प्रदेश में जगह-जगह संगठन के कार्यकर्ता कैंप के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस मौके पर महिला संगठन से आई ममता सिंह, अयाज अहमद भारतीय जनता पार्टी के नेता राजू अहमद सहित तमाम लखनऊ की जानी मानी हस्तियां मौजूद हुई। 

About Author