शांति कानून व्यवस्था लिए ओपी सिंह ने पुलिस कर्मियों को सराहा

google

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने बीते त्योहारो तथा अयोध्या फैसला आने पर सभी पुलिस कर्मियों को शांति कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की में सभी पुलिस कर्मचारियों को विभिन्न त्योहारो तथा अयोध्या फैसले पर दिए गए निर्देश के अनुसार शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए उनका धन्यवाद करता हूँ।

इसके साथ ही उन्होंने कहा की बीते त्योहार तथा अयोध्या पर आने वाला निर्णय यह पुलिस कर्चारियों के लिए एक संवेदनशील चुनौती थी। लेकिन सभी कर्मचारियों ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए। सभी ने बहुत ही ईमानदारी के साथ प्रदेश की शांति व्यवस्था बनाये रखने के कार्य में शत-प्रतिशत योगदान दिया है। उन्होंने सभी को पत्र लिखकर सभी की सराहना की है।

About Author