रायबरेली से एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के घर बजेगी आज सहनाई

Google

नवम्बर का महीना बीतने को है और इन दिनों शादी-ब्याह का माहौल जोरों पे है रोजाना बड़ी संख्या में वर-वधु शादी के बंधन में बंधते जा रहें हैं। इसी के चलते ऐसा ही एक मौका भाजपा एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के घर पर भी आया है और उनके घर भी अब सहनाई बजने को तैयार है यानी आज उनकी बेटी मालविका का विवाह है। विवाह को लेकर काफी दिनों से तैयारियां जोरों शोरों से चल रही थी।

धूमधाम के साथ संपन्न हुआ अंगद अदिति का विवाह

मालविका की शादी को लेकर भाइयो की एकता का प्रतीक कहा जाने वाला दिनेश प्रताप सिंह के आवास पंचवटी की भी सजावट दुल्हन की तरह ही सजाकर की गयी है।

कार्यक्रम में लगभग 1 लाख से ऊपर मेहमानों की आने की संभावना भी जताई जा रही है साथ ही इस शादी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी निमन्त्रण भेजा गया है पर अभी उनकी कोई आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है लेकिन इसके अलावा कार्यक्रम में सरकार के तमाम मंत्री और कांग्रेस नेताओ की बड़ी तादात में पहुचने की उम्मीद है।

About Author