LMRC का नाम बदल कर हुआ UPMRC, 250 इंजीनियरों की करेगा भर्ती

लखनऊ मेट्रो ने 250 इंजीनियरों की भर्ती की घोषणा की है। जिसमे लखनऊ, कानपुर और आगरा मेट्रो के निर्माण के लिए इंजीनियरों की भर्ती की जाएगी। अभी कानपुर और आगरा में मेट्रो निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को दिल्ली में लखनऊ मेट्रो की हुई बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

LMRC का नाम बदल कर UPMRC कर दिया गया है। केंद्रीय शहरी आवास सचिव की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। दिल्ली में  सोमवार को लखनऊ मेट्रो की बैठक हुयी थी, जिसमे कानपुर और आगरा मेट्रो के निर्माण के लिए इंजीनियरों की भर्ती का प्रस्ताव रखा गया।

लेखराज मेट्रो स्टेशन पर हुआ 24X7 पेय जल एटीएम का उद्घाटन

लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन शीघ्र ही इंजीनियरों भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर सकता है।अधिकारियों का कहना है  कि अभी सिर्फ निर्माण कार्य से जुड़े इंजीनियरों की ही भर्ती होनी है। बाद में इसमें अवर अभियंता, सहायक अभियंता, सहायक प्रबंधक, उप महाप्रबंधक जैसे पदों पर भर्ती लमरस द्वारा भर्ती की जाएगी।

About Author