रायबरेली तहसील सदर पर लेखपालों का धरना

उ.प्र. राजस्व महासंघ के आह्वान पर रायबरेली राजस्व महासंघ 10 बजे से जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन का करेगा। यह धरना शासन द्वारा प्रस्तावित चकबन्दी विभाग के राजस्व विभाग में विलय/प्रतिनियुक्ति के विरोध में किया जा रहा है। उपशाखा तहसील सदर रायबरेली के मंत्री राम अनुज दीक्षित ने सभी लेखपालों को एक पत्र जारी कर धरने में उयस्थित होने की अपील की है।

प्रदेश स्तर पर भी धरना

चकबन्दी विभाग के राजस्व विभाग में विलय का प्रदेश स्तर पर भी विरोध किया जा रहा है। जिसमे 50 हज़ार से ज्यादा राजस्व कर्मी हिस्सा लेंगे। जिसमे प्रदेश के उप्र लेखपाल संघ, सामयिक राजस्व अमीन, मिनिस्ट्रियल कलक्टे्रट संघ, संग्रह अनुसेवक संघ, प्रशासनिक अधिकारी संघ, राजस्व निरीक्षक संघ, उप्र अमीन संघ के कर्मियों के शामिल होने की संभावना है।

धरना दे रहे लेखपालों को वकीलों ने लाठी डंडों से पीटा

लेखपाल संघ की मांग

शासन द्वारा प्रस्तावित चकबन्दी विभाग के राजस्व विभाग में विलय का विरोध। चकबंदी विभाग का राजस्व विभाग के रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति का विरोध, विभाग में खाली पड़े उच्च पदों पर कर्मचारियों के पद्दोन्नति की मांग। वेतन सम्बन्धी परेशानियों का जल्द निपटारा करने की मांग।

लेखपाल संघ ने पत्र जारी कर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की सूचना दी है। साथ ही चेतावनी भी दी है की अगर एक दिन के हड़ताल से शासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है तो संघ बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा।

About Author